थीम पार्क के रूप में विकसित होगा गांधी मैदान

बेतिया/मोतिहारी : गांधी मैदान थीम पार्क के रूप में विकसित होगा. इसके लिए हेरिटेज वाक्य स्थायी बनेगा और आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.उक्त बातें तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त अतुल प्रसाद ने सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को ले स्थानीय परिसदन में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारियों के साथ आहूत बैठक में कही. कहा कि समारोह हर हाल […]
बेतिया/मोतिहारी : गांधी मैदान थीम पार्क के रूप में विकसित होगा. इसके लिए हेरिटेज वाक्य स्थायी बनेगा और आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.उक्त बातें तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त अतुल प्रसाद ने सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को ले स्थानीय परिसदन में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारियों के साथ आहूत बैठक में कही. कहा कि समारोह हर हाल में एेतिहासिक होगा.
कहा कि घर-घर तेरे द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा और इस आयोजन के माध्यम से गांधी के संदेशों को आम जनता तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने शहर सहित जिले के सभी मुख्य स्थलों पर वाल पेंटिंग कराने, बैनर-पोस्टर लगवाने सहित कई निर्देश दिये और एक बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम करने की सलाह दी.
गांधी से जुड़े स्थलों पर भी चर्चा हुई और उसका विकास किया जायेगा. इस अवसर पर कई अहम निर्णय लिये गये. पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी अनुपम कुमार, पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, मोतिहारी के अपर समाहर्ता अरशद अली, एनइपी के निदेशक दुर्गेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता महमूद आलम, गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह, नारायण मुणि, श्याम गौतम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




