सड़क के शिलान्यास के बाद गरमायी राजनीति

Published at :01 Mar 2014 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क के शिलान्यास के बाद गरमायी राजनीति

बेतियाः जिले मुख्यालय के तीन पथ के शिलान्यास पर जिले की राजनीति दो दिन से गरमा गयी है. इसमें हरिवाटिका चौक से तीन लालटेन चौक, तीन लालटेन चौक से छावनी चौक व हरिवाटिका से सिंगाछापर तक सड़क निर्माण होना है. सांसद डॉ संजय जायसवाल ने शुक्रवार की दोपहर नप सभापति व आधा दर्जन पार्षदों के […]

विज्ञापन

बेतियाः जिले मुख्यालय के तीन पथ के शिलान्यास पर जिले की राजनीति दो दिन से गरमा गयी है. इसमें हरिवाटिका चौक से तीन लालटेन चौक, तीन लालटेन चौक से छावनी चौक व हरिवाटिका से सिंगाछापर तक सड़क निर्माण होना है. सांसद डॉ संजय जायसवाल ने शुक्रवार की दोपहर नप सभापति व आधा दर्जन पार्षदों के साथ तीन जगहों पर शिलान्यास किया. इसमें हरिवाटिका चौक, तीन लालटेन चौक व छावनी शामिल है.

जानकारी के अनुसार सांसद ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस बुला कर बुधवार को किये गये शिलान्यास को गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर नौतन के जद यू विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष से इस सड़क का शिलान्यास करा गया है, जो गलत है. उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाया गया था. जबकि बुधवार को उस पथ के संवेदक ने नौतन विधायक मनोरमा प्रसाद को बुलाकर इसका शिलान्यास करा लिया था. इस पर यह विवाद उत्पन्न होगया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन