रंगदारी के लिए बैंक के मैनेजर पर हमला

Published at :20 Feb 2014 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी के लिए बैंक के मैनेजर पर हमला

बेतियाः पचास हजार रंगदारी के लिए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक नवलपुर के मैनेजर राधेश्याम मिश्र पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ. उनकी नाक पर गहरी चोट लग गयी. जख्मी बैंक मैनेजर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया […]

विज्ञापन

बेतियाः पचास हजार रंगदारी के लिए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक नवलपुर के मैनेजर राधेश्याम मिश्र पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ. उनकी नाक पर गहरी चोट लग गयी. जख्मी बैंक मैनेजर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया जाता हैं, नगर के तीन लालटेन से सटे भोला बाबू कॉलोनी में मंगलवार की रात ग्रामीण बैंक के मैनेजर के आवास पर पुरानी गुदरी निवासी संजीव मिश्र दो साथियों के साथ आया. मैनेजर से रंगदारी के तौर पचास हजार रुपया की मांग की. इस दौरान जान मारने की धमकी दी. इसी बीच मैनेजर का पुत्र आलोक मिश्र

घर से निकला. पिता को धमकी देने की बात सुन वह आगे बढ़ा. इस बीच आलोक व आरोपियों के बीच हाथापाई होने लगी. बीच-बचाव के क्रम में संजीव मिश्र ने देशी कट्टा के बट से मारकर मैनेजर को घायल कर फरार हो गया. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया, इस मामले में संजीव मिश्र समेत दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि घटना के पीछे आपसी लेन-देन का मामला लग रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन