प्रेशर कुकर फटने से बालक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नगर के अस्पताल रोड में शुक्रवार की रात प्रेशर कुकर फटने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने उसे एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी दसई राम का दस वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के […]
विज्ञापन
बेतिया : नगर के अस्पताल रोड में शुक्रवार की रात प्रेशर कुकर फटने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने उसे एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी दसई राम का दस वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई. एक शादी समारोह में बालक अस्पताल रोड रिश्तेदार के यहां आया हुआ था.
संविधान दिवस आयोजित : बेतिया. नगर के नया टोला गंज नंबर एक स्थित सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन की ओर से शनिवार को संविधान दिवस आयोजित की गयी. संस्था के सचिव एजाज अहमद ने कहा कि आज ही के दिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की ओर से लिखित संविधान को विमोचन कर पारित किया गया. मौके पर मुकेश कुमार, शहनवाज अली, समसुद्दीन, नेयाज अहमद, अशोक शर्मा समेत अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




