सड़कों पर फेंका कूड़ा-कचरा,तो भरना होगा जुर्माना

Published at :13 Nov 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर फेंका कूड़ा-कचरा,तो भरना होगा जुर्माना

बेतिया : अब क्लीन बेतिया, सुंदर बेतिया बनाने की योजना सकार होने वाली है. नगर परिषद प्रशासन की ओर से इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है. अब बेतिया शहर के सड़कों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वालों को जुर्माना भरना होगा. इसके दायरे में सड़कों के किनारे ठेला लगाने वाले, होटल संचालक व आमलोगों को […]

विज्ञापन

बेतिया : अब क्लीन बेतिया, सुंदर बेतिया बनाने की योजना सकार होने वाली है. नगर परिषद प्रशासन की ओर से इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है. अब बेतिया शहर के सड़कों पर कूड़ा-कचरा फेंकने वालों को जुर्माना भरना होगा.

इसके दायरे में सड़कों के किनारे ठेला लगाने वाले, होटल संचालक व आमलोगों को लिया जायेगा. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो जल्द हीं यह योजना धरातल पर उतर जायेगी. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा़ विपिन कुमार ने बताया कि क्लीन बेतिया, सुंदर बेतिया बनाने की योजना के लिए शहर को दो जोन में बांटा गया है. इन इलाकों में कूड़ा-कचरा जमा करने के लिए अलग से डस्टबीन लगाया जायेगा. ताकि सड़कों पर लोग कूड़ा-कचरा फेंकने की जगह डस्टबीन में फेंक सके.
एक दर्जन और लगेगा डस्टबीन : इओ विपिन कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लेकर अब चिन्हित जगहों पर अलग से एक दर्जन डस्टबीन लगाया जायेगा.
ताकि सड़कों के किनारे लगने वाले ठेला, होटल व आमलोगों को कूड़ा-कचरा डस्टबीन में रखने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके. इओ ने बताया कि डस्टबीन की संख्या बढ़ने से यहां-वहां और सड़कों पर कूड़ा-कचरा का अंबार नहीं लगेगा. शहर में गंदगी भी नहीं फैलेगी.
कूड़े-कचरे का प्रतिदिन होगा उठाव : पूर्व की भांति हीं चिन्हित जगहों से कूडे-कचरे का उठाव किया जायेगा. कूड़ा उठाव का कार्य सुबह व शाम दोनों समय किया जायेगा. ताकि चिन्हित जगहों पर कूड़े-कचरे का अंबार नहीं लगे. शहर सुंदर व स्वच्छ रहे.
ये िकये गये चिह्नित : स्टेशन चौक,समाहरणालय चौक,मोहर्रम चौकसागर, पोखराने पाली चौक,पावर हाउस चौक, सत्यनारायण पेट्रोल पंप के समीप, सोआबाबू चौक .
पहल
क्लीन बेतिया, सुंदर बेतिया बनाने को ले नप ने शुरू की कवायद
शहर को दो जोन में बांट कर धरातल पर उतारी जायेगी योजना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन