देशहित में कदम, थोड़ी परेशानी, पर कोई बात नहीं

बगहा : पांच सौ एवं हजार के नोट को मंगलवार की आधी रात से अमान्य घोषित कर दिया गया है. इसका असर कालेधन वालों पर क्या हुआ इसका तो पता नहीं. लेकिन वैसे लोग जिनके पास पांच सौ से दस हजार तक की राशि थी वे मंगलवार की रात से ही परेशान दिखे.बुधवार की सुबह […]
बगहा : पांच सौ एवं हजार के नोट को मंगलवार की आधी रात से अमान्य घोषित कर दिया गया है. इसका असर कालेधन वालों पर क्या हुआ इसका तो पता नहीं. लेकिन वैसे लोग जिनके पास पांच सौ से दस हजार तक की राशि थी वे मंगलवार की रात से ही परेशान दिखे.बुधवार की सुबह सो कर उठने के साथ ही चौक-चौराहों व चाय पान की दुकानों पर बस एक ही बात की चर्चा थी कि इसका असर लोगों पर क्या पड़ेगा. लोग इससे होने वाली परेशानियों की चर्चा के बीच इस बात पर सहमत दिखे कि केंद्र सरकार के इस फैसले का दूरगामी परिणाम होगा.
लोगों का मानना था कि दो तीन दिन इससे भले ही परेशानी होगी लेकिन देशहित में यह सरकार का अच्छा कदम है. हालांकि, इस मौके का भी कुछ लोग फायदा उठाने से बाज नहीं आये जिनके पास सौ व पचास के नोट थे.इन लोगों ने दस से बीस प्रतिशत तक कमीशन ले कर लोगों के नोट बदले. इसमें वैसे लोग शामिल थे जिन्हें ट्रेन पकड़कर बाहर जाना था और उनका टिकट पहले से बना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




