बाइक दुर्घटना में महिला घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

वाल्मीकिनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन आर डी चौक के समीप बाईक दुर्घटना में 55 वर्षीय एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी.घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र हरनाटांड में भर्ती कराया गया. जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के […]
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन आर डी चौक के समीप बाईक दुर्घटना में 55 वर्षीय एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी.घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र हरनाटांड में भर्ती कराया गया. जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है. बता दे कि महिला की पहचान इ टाइप कॉलोनी निवासी रामचेला चौधरी की पत्नी चिन्ता देवी के रूप में हुयी है.
अपने घर से साइकिल पर सवार हो कोचिंग में पढ़ने में आ रहे थे दोनों छात्र
अरेराज-बेतिया मुख्य पथ घर्दना पोखरा के समीप तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने कुचला दिया
एक छात्र की घटना स्थल पर ही हो गयी मौत, दूसरे की अस्पताल में चल रहा है इलाज
बेटा पैदा नहीं करने पर पीटा, जलाने का प्रयास
बेटा पैदा नहीं करने के आरोप में एक महिला को पहले तो ससुराल के लोगों ने मारा पीटा. फिर उसे जलाने का प्रयास किया. घटना रामनगर थाना क्षेत्र के मघवल मठिया गांव की है़
मामले में उसी गांव के कलामुद्दीन खां की विवाहिता सितारा खातून ने एक प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई है़ जिसमें उसने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2005 को मेघवल मठिया गांव के कलामुद्दीन खां के साथ हुई थी़ विगत दस वर्षों में उसने दो बेटियों को जन्म दिया.लेकिन बेटा न होने के कारण उसके ससुराल के लोग उसे मारने पीटने से लेकर कई तरह से प्रताड़ित करते रहे हैं. विगत दिनों उसके ससुराल वालों ने इसी बात को लेकर जब जलाने का प्रयास किया तो उसे पुलिस की शरण लेना पड़ा.
इस बारे में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष भारतेंदु प्रसाद देव ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है. मामले में कलामुद्दीन खां औरंगजेब खां, फखरूद्दीन खां, अबुलैश खां, कलाम खां, मैमुला खातुन, जमाना खातून, गुलशन आरा समेत आठ को नामजद किया गया है़ पुलिस जांच कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




