दो किशोर झुलसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 3:08 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : जिले के अलग अलग जगहो पर आग से झुलसकर दो किशोर गंभीर रुप से जख्मी हो गये. दोनो को इलाज के लिए एम जे के अस्पतालमें भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार चनपटिया थाना के लगुनाहा निवासी योगेन्द्र राम का पुत्र जितेन्द्र कुमार 14 वर्ष आग से झुलसकर गंभीर रुप से […]
विज्ञापन
बेतिया : जिले के अलग अलग जगहो पर आग से झुलसकर दो किशोर गंभीर रुप से जख्मी हो गये. दोनो को इलाज के लिए एम जे के अस्पतालमें भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार चनपटिया थाना के लगुनाहा निवासी योगेन्द्र राम का पुत्र जितेन्द्र कुमार 14 वर्ष आग से झुलसकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
परिजनों ने बताया कि मवेशी के पास जलाये गये अलाव में रविवार की रात्रि गिर जाने से किशोर झुलस गया . वहीं दूसरी ओर बगहा थाना के मेहुंड़ा सिंघाड़ी गांव निवासी रघुनाथ साह का पुत्र गोलू कुमार 11 सोने के क्रम में ढिबरी से आग लगगयी जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. दोनों को इलाज के लिए एम जे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




