नरकटियागंज में छात्रा से गैंगरेप

Published at :23 Sep 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
नरकटियागंज में छात्रा से गैंगरेप

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षे़त्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता आठवीं की छात्रा है़ आरोपियों ने उसके साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह घास लेने के लिए सरेह में गयी थी. उसी समय गांव के […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षे़त्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता आठवीं की छात्रा है़ आरोपियों ने उसके साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह घास लेने के लिए सरेह में गयी थी. उसी समय गांव के दो युवक हिमाली महतो व सुमन महतो ने उसे पकड़कर जबरन एक गन्ने की खेत में ले गे, जहां सुमन महतो व हिमाली महतो ने उसे चाकू के बल पर जबरन दुष्कर्म किया़

इधर पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे घर पर पहुंचाया. आरोपियों ने इस मामले को पंचायती के माध्यम से दबाने का प्रयास किया. लेकिन पीड़िता व उसके परिवार वालों ने पंचायती नहीं मानी. उन्होंने
नरकटियागंज में दलित
थाने पर
पहुंचकर मामला दर्ज कराया है. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जा रहा है.
गांव के ही दो युवकों पर लगा आरोप
घास लेने के लिए सरेह में गयी थी बच्ची
गांव की पंचायत में मामले को दबाने का किया गया प्रयास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन