महिला का अपहरण कर पति से मांगी जा रही 10 लाख रुपये की फिरौती, प्रथमिकी

Published at :21 Sep 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
महिला का अपहरण कर पति से मांगी जा रही 10 लाख रुपये की  फिरौती, प्रथमिकी

बेतिया : लौरिया थाना के तेलपुर निवासी नरेश राम की पत्नी दुर्गावती देवी का अपहण कर 10 लाख फिरौती मांगी जा रही है. इस बावत नरेश ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सहोदरा थाना के सहोदरा देवाड़ के अंबरीश राम, उनकी पत्नी मैना देवी, पुत्री सरोज देवी, पुत्र मुन्ना राम […]

विज्ञापन

बेतिया : लौरिया थाना के तेलपुर निवासी नरेश राम की पत्नी दुर्गावती देवी का अपहण कर 10 लाख फिरौती मांगी जा रही है. इस बावत नरेश ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सहोदरा थाना के सहोदरा देवाड़ के अंबरीश राम, उनकी पत्नी मैना देवी, पुत्री सरोज देवी, पुत्र मुन्ना राम की पत्नी पार्वती देवी को आरोपी बनाया गया है.

आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी नरेश के यहां आये. उसकी पत्नी दुर्गावती को जबरन बंधक बना कर ले गये. अब आरोपी दुर्गावती को मुक्त करने के लिए उसके पति नरेश राम से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे हैं. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन