पुलिस के हत्थे चढ़े सात बिचौलिये

बेतियाः विभिन्न प्रखंड में आरटीपीएस काउंटर पर पुलिस ने बिचौलियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन बिचौलिया अभियान चलाया. इसमें बेतिया से 2, लौरिया से एक और चनपटिया से चार बिचौलियों पकड़ा गया है. बेतिया से गिरफ्तार गंडक चौक निवासी रवि कुमार व गंडक कॉलोनी निवासी उदित नारायण है. पुलिस दोनों को हिरासत में रख कर […]
बेतियाः विभिन्न प्रखंड में आरटीपीएस काउंटर पर पुलिस ने बिचौलियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन बिचौलिया अभियान चलाया. इसमें बेतिया से 2, लौरिया से एक और चनपटिया से चार बिचौलियों पकड़ा गया है. बेतिया से गिरफ्तार गंडक चौक निवासी रवि कुमार व गंडक कॉलोनी निवासी उदित नारायण है. पुलिस दोनों को हिरासत में रख कर पूछताछ कर रही है. ऑपरेशन बिचौलिया के तहत बेतिया, नौतन व लौरिया प्रखंड कार्यालय में कार्रवाई हुई.
नौतन प्रतिनिधि के अनुसार, नौतन प्रखंड कार्यालय में पुलिस ने छापेमारी के दौरान पूर्व जिला पार्षद इश मोहम्मद व एक वार्ड सदस्य राकेश कुमार को पकड़ा. लेकिन दोनों के पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. इधर नौतन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि किसी भी बिचौलिया को नहीं पकड़ा गया है.
लौरिया प्रतिनिधि के अनुसार, लौरिया स्टेट बैंक के पास से एक दलाल को पुलिस ने कागजातों के साथ पकड़ा. गिरफ्तार बरवा शेख टोली के शेख रूसूल के पुत्र हैदर अली बताया जाता है. पुलिस अभी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
चनपटिया प्रतिनिधि के अनुसार, चनपटिया पुलिस ने शुक्रवार को प्रखंड के राजस्व कर्मचारियों के आवास पर छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित एक मकान से राजस्व संबंधी कागजातों व साढ़े सोलह हजार रुपये नकद के साथ पकड़ा गया. पकड़े गये लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी बलराम पांडे के मकान से मोहन राउत, श्रवण साह, अरुण वर्मा व जयप्रकाश प्रसाद को पकड़ा गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से बिचौलियों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










