आभूषण दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को मार डाला

Published at :31 Jan 2014 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
आभूषण दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को मार डाला

मैनाटांड, बेतियाः आभूषण दुकान में चोरी करने गये चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला. आधा दर्जन चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. घटना स्थानीय थाना के सुखलही गांव की है. मारा गया कथित चोर उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहनेवाला है. पुलिस इस गंभीर मामला मान कर मामले की […]

विज्ञापन

मैनाटांड, बेतियाः आभूषण दुकान में चोरी करने गये चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला. आधा दर्जन चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. घटना स्थानीय थाना के सुखलही गांव की है. मारा गया कथित चोर उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहनेवाला है. पुलिस इस गंभीर मामला मान कर मामले की छानबीन में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, सुखलही बाजार स्थित मंशी साह की ज्वेलरी की दुकान की शटर का ताला बुधवार की रात चोर तोड़ रहे थे. उसकी आवाज सुन आस-पास के लोग जग गये. दुकान की तरफ देखा तो आधा दर्जन चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ रहे थे. स्थिति देख लोगों ने शोर मचाया.

लोगों की आवाज सुन कर आधा दर्जन चोर वहां से खिसकगये.इसी दौरान नशे में धुत एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़ाये चोर पर लोगों ने लाठी, डंडा व लात से मारा. इसके बाद मामले की सूचना मैनाटांड थाना को दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रियरंजन की अगुवाई में मैनाटांड, पुरुषोत्तमपुर व बलथर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उग्र ग्रामीणों ने पकड़ाये चोर की दोनों पैर की अंगुली काट दी थी. जिससे वह छटपटा कर दम तोड़ दिया.

इधर, इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने बताया, लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में कर बेतिया भेज दिया है. वहीं, मौके से एक मोबाइल व एक लोहे की औजार को जब्त किया गया है. मैनाटांड थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान यूपी के बदायूं के कादिर चौक इलाके के रहनेवाले धांसी राम के रूप में हुई है. उन्होंने कहा, बरामद मोबाइल के आधार पर अन्य चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन