राष्ट्रीय लोक अदालत में 859 मामलों का निपटारा

Published at :14 Aug 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 859 मामलों का निपटारा

समझौता राशि तीन करोड़ 22 लाख 80 हजार 401 रुपये हुई निर्धारित बेतिया : नेशनल लोक अदालत में शनिवार को 859 मामलों को निपटारा किया गया़ साथ ही समझौते की राशि तीन करोड़ 22 लाख 80 हजार 401 रुपया निर्धारित किया गया ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल […]

विज्ञापन

समझौता राशि तीन करोड़ 22 लाख 80 हजार 401 रुपये हुई निर्धारित

बेतिया : नेशनल लोक अदालत में शनिवार को 859 मामलों को निपटारा किया गया़ साथ ही समझौते की राशि तीन करोड़ 22 लाख 80 हजार 401 रुपया निर्धारित किया गया ़
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया़ जिसका उद्घाटन प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार दूबे तथा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजकिशोर पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया़ इस मौके पर सब जज विजय कुमार पांडेय, बीके राय, अनुराग कुमार त्रिपाठी समेत न्यायालय कर्मी व अधिवक्ता मौजूद रहे़
नेशनल लोक अदालत में मामलों के निपटारा के लिए चार अलग-अलग टेबल लगाये गये थे़ प्रत्येक बेंच पर एक न्यायिक पदाधिकारी को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया था़ उन्हें सहयोग करने के लिए् एक अधिवक्ता व एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा दो-दो न्यायालय कर्मी मौजूद थे़ चारों बेंचो पर भारी संख्या में पक्षकारों की भीड़ जमा थी़ नेशनल लोक अदालत में निपटाय गये कुल 859 मामले विभिन्न बैंकों से संबंधित थे़
दुष्कर्म पीड़िता व तेजाब पीड़ितों को दिया गया चेक
नेशनल लोक अदालत में उद्घाटन के पश्चात एक दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग बच्ची तथा दो तेजाब पीड़ितों को चेक दिया गया़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह तृतीय अपर जिला जज राजकिशोर पांडेय ने वाल्मीकिनगर थाना कांड 19/13 के दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग को तीन लाख रुपये का चेक दिया़
यह राशि बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2014 के तहत पीड़िता को दिया गया़ वहीं लौरिया थाना कांड संख्या 235/15 के तेजाब पीड़ित मुन्ना ठाकुर को दो लाख पच्चीस हजार रुपया का चेक तथा तेजाब हमले में मरे जगेश्वर ठाकुर की पत्नी कांती देवी को 25 हजार रुपया का चेक दिया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन