पूर्व सांसद वैद्यनाथ महतो के घर पर बम विस्फोट, 1.20 करोड़ की मांगी रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया (प. चंपारण) : पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री व जदयू के पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो से 1.20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है़ इसके लिए उनके जयप्रकाश नगर आइटीआइ स्थित आवास पर अपराधियों ने बम विस्फोट किया और परचे छोड़े. परचा पर रॉयल नाम संगठन का नाम लिखा हुआ है. इसमें रंगदारी नहीं […]
विज्ञापन
बेतिया (प. चंपारण) : पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री व जदयू के पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो से 1.20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है़ इसके लिए उनके जयप्रकाश नगर आइटीआइ स्थित आवास पर अपराधियों ने बम विस्फोट किया और परचे छोड़े. परचा पर रॉयल नाम संगठन का नाम लिखा हुआ है.
इसमें रंगदारी नहीं देने पर पूर्व सांसद की हत्या करने तथा आवास उड़ाने की चेतावनी दी गयी है. डीआइजी गोपाल प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. बम विस्फोट सुबह चार बजे किया गया. धमाके की आवाज सुन कर घर के अंदर सो रहे पूर्व सांसद के पुत्र व बहू बाहर निकले. देखा, ग्रिल से अंदर बरामदे में एक परचा फेंका हुआ है, जिस पर रॉयल लिखा गया है. घटना
की सूचना पूर्व सांसद के परिजनों ने बैद्यनाथ महतो को दी. परिजनों की सूचना श्री महतो पहुंचे.
फिर पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही डीइआजी गोपाल प्रसाद, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे. रॉयल ग्रुप द्वारा फेंके गये परचे को जब्त कर लिया गया है. घटना के वक्त पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो जगदीशपुर थाने के बहोरनपुर स्थित पैतृक आवास पर थे.
रॉयल ग्रुप का हाथ
पुलिस रॉयल ग्रुप के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी है़ पूर्व मंत्री के आइटीआइ जयप्रकाश नगर व पैतृक आवास बहोरनपुर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
गोपाल प्रसाद, डीइआजी, चंपारण रेंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




