रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं, सुबह 5.50 से ही बांधें राखी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

उत्सवी रंग में रंगा बाजार, रक्षाबंधन की खरीद हुई शुरू तीन साल बाद आया भद्रा मुक्त रक्षाबंधन पर्व, पूरे दिन राखी बांधने का है मुहूर्त बेतिया : भाई-बहन के आपसी प्रेम व स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर अबकी दिन में भद्रा का साया नहीं है़ तीन साल बाद ऐसा संयोग बना है कि रात में […]
विज्ञापन
उत्सवी रंग में रंगा बाजार, रक्षाबंधन की खरीद हुई शुरू
तीन साल बाद आया भद्रा मुक्त रक्षाबंधन पर्व, पूरे दिन राखी बांधने का है मुहूर्त
बेतिया : भाई-बहन के आपसी प्रेम व स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर अबकी दिन में भद्रा का साया नहीं है़ तीन साल बाद ऐसा संयोग बना है कि रात में ही भद्रा काल समाप्त हो जा रही है़ लिहाजा सूर्योदय से ही राखी बांधने का मुहूर्त शुरू हो जायेगा़ ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन सुबह 5.50 बजे से राखी बांधने का मुहूर्त है, जो दोपहर के 2.20 बजे तक रहेगी़ इसके बाद शाम को 3.30 बजे से राखी बांधी जा सकेगी़
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पंडित दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि 17 अगस्त का दोपहर 3.40 बजे सावन की पूर्णिमा तिथि लग रही है, जो 18 अगस्त की दिन में 3 बजे तक रहेगी़ भद्रा का योग 17 अगस्त की शाम 4.27 मिनट से हो रहा है, जो 18 अगस्त की भोर 3.42 बजे ही खत्म हो जा रहा है़ लिहाजा18 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व सुबह से ही मनाया जायेगा़ बहनों को राखी बांधने के लिए इंतजार नहीं करना होगा, वह सुबह 5.50 बजे के बाद से भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी़
राखी पर बन रहा शुभ संयोग: पंडित दिवाकर ने बताया कि सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन घनिष्ठा नक्षत्र सोभन योग है़ दिन में 1.03 मिनट तक मकर राशि चंद्रमा में है और उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश हो जायेगा़ इसके अलावे ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इस दिन सिंहासन व गौरी योग का संयोग भी बन रहा है, जो भाई-बहनों के लिए शुभ माना जा रहा है़ सिंहासन योग भाई को सफलता दिलाएगा,
दोपहर 1:30 बजे तक है श्रेष्ठ मुहूर्त: वैसे तो रक्षाबंधन पर सुबह से ही राखी बांधने का मुहूर्त है, लेकिन सबसे उत्तम और श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है.
इसके बाद राहु काल शुरू हो जा रहा है, जो दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. 3 बजे के बाद पूर्णिमा समाप्त हो जा रही है.
उत्सवी रंग में रंगा बाजार, सजी दुकानें: रक्षाबंधन को लेकर बाजार उत्सवी रंग में रंगना शुरू हो गये हैं. राखी की दुकानें सज चुकी है़ं जहां आकर्षक व नयी-नयी वेरायटी की राखियां दुकानों पर उपलब्ध है़
खासकर मीना बाजार, स्टेशन चौक, लाल बाजार, हरिवाटिका आदि जगहों पर राखी की खरीद भी शुरू हो गयी है. जिनके भाई कहीं बाहर रहते हैं, वह पोस्ट व कोरियर के माध्यम से राखियां भेज रही है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




