हादसे में युवक की मौत आक्रोशितों लोगों ने घंटों जाम की सड़क

Published at :11 Aug 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत आक्रोशितों लोगों ने घंटों जाम की सड़क

शव के पास जमा भीड़ . बेतिया/ चनपटिया : बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच 28बी के जिनवलिया के समीप बुधवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच 28बी को घंटो जाम रखा़ घटना की सूचना पर पहुंचे सिरिसिया ओपी थानाध्यक्ष किरण शंकर बीडीओ आदित्य नारायण […]

विज्ञापन

शव के पास जमा भीड़ .

बेतिया/ चनपटिया : बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच 28बी के जिनवलिया के समीप बुधवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना से गुस्साएं लोगों ने एनएच 28बी को घंटो जाम रखा़ घटना की सूचना पर पहुंचे सिरिसिया ओपी थानाध्यक्ष किरण शंकर बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने आक्रोशित लोगों को समझा-बूझा कर जाम हटवाया़
घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार जिनवलिया निवासी हीरा यादव का 37 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव शौच के लिए निकला था़ तभी तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी़ जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी़ वहीं वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा़ थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है़
एनएच 28बी के जिनवलिया के समीप हुई घटना
वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा़
सिरिसिया ओपी पुलिस व चनपटिया बीडीओ पहुंच आक्रोशितों को कराया शांत
पश्चिम चंपारण जिला
बेहतर कान्वेंट स्कूल, कॉलेज, शापिंग मॉल को अपने अंदर समेटने वाला वार्ड कमलनाथ नगर भी विकास के मानक पर फेल है़ वार्ड की सड़कें टूट चुकी है़ं मुख्य नाले पर स्लैब नहीं है़ बिजली तारों का मकड़जाल वार्ड में दिखता है़ प्रभात खबर वार्ड स्कैन की चौथी कड़ी में पेश है कमलनाथ वार्ड की समस्याएं और लोगों से बातचीत के अंश..
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन