185 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Published at :08 Aug 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
185 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सिकटा : गुप्त सूचना पर छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने शिकारपुर गांव के समीप से 185 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है़ साथ में पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है़ जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे़ घटना बीती रात 10 बजे की है़ गिरफ्तार कारोबारी मुस्कान मुफस्सिल […]

विज्ञापन

सिकटा : गुप्त सूचना पर छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने शिकारपुर गांव के समीप से 185 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है़ साथ में पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है़ जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे़ घटना बीती रात 10 बजे की है़ गिरफ्तार कारोबारी मुस्कान मुफस्सिल थाना बेतिया का रहने वाला है़ वहीं सद्दाम बानुछापर बेतिया राकेश साह शिकारपुर सिकटा व एक अन्य अज्ञात भागने में सफल रहा़

थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली की तीन बाइक पर सवार लोग भारी मात्रा में नेपाली शराब लेकर निकल रहे है़ सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकारपुर के पश्चिम टोला के पास से दबोचा गया़ इसी बीच गांव के लोगों ने जबरन हल्ला बोल कर राकेश साह को छुड़ा ले गये़ इसमें दो बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है़ मामले में कांड संख्या 49/16 दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है़ अन्य आरोपियों की तालाश की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन