20 अगस्त तक अभ्यर्थी आवेदन जमा दें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय : गेस्ट शिक्षक की बहाली शुरू नेट, पीएचडी व रिटायर शिक्षक संबंधित विषय में कर सकते आवेदन 40 हजार से 50 हजार हो मासिक मानदेय चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों की बहाल प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन लेना आरंभ कर दिया है. आगामी 20 अगस्त […]
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय : गेस्ट शिक्षक की बहाली शुरू
नेट, पीएचडी व रिटायर शिक्षक संबंधित विषय में कर सकते आवेदन
40 हजार से 50 हजार हो मासिक मानदेय
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में गेस्ट शिक्षकों की बहाल प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन लेना आरंभ कर दिया है. आगामी 20 अगस्त तक अभ्यर्थी विवि में आवेदन जमा कर सकते हैं. अभ्यर्थी कुलसचिव के मेल पता drscdash.ku@ rediffmail.com पर बायोडाटा समेत संबंधित डिग्री के कागजात भेज सकता है. इसके अलावा अभ्यर्थी को बायोडाटा व कागजात की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट के माध्यम से कोल्हान विवि के पता पर भेजना होगा. विवि प्रशासन ने गेस्ट शिक्षकों के लिये योग्यता निर्धारित की है.
नेट, पीएचडी व रिटायर शिक्षक ही गेस्ट शिक्षक के लिये आवेदन कर सकते हैं. नेट पास अभ्यर्थी को 40 हजार तथा नेट व पीएचडी दोनों पास अभ्यर्थी को 50 हजार देने के सरकार की योजना है. वहीं रिटायर शिक्षक के लिये 50 हजार ही निर्धारित किया गया है. विवि में बनेगा पैनल. कोल्हान विश्वविद्यालय के गेस्ट शिक्षक का एक पैनल तैयार किया जायेगा. इस पैनल में सभी विषय के गेस्ट शिक्षक होंगे. कॉलेज व पीजी विभाग की मांग पर उन्हें गेस्ट शिक्षक दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










