विवाहिता को जान से मार लाश को किया गायब

Published at :10 Jul 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता को जान से मार लाश को किया गायब

लौरिया : कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर जान से मार देने व लाश को ठिकाने लगाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में विवाहिता के पतिा गोपालपुर थाना निवासी भगेलु साह ने जीतन साह पतिा मनन साह सा़ फलवरिया, मनन साह जेठ ननदोषी सहित 12 लोगों […]

विज्ञापन

लौरिया : कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर जान से मार देने व लाश को ठिकाने लगाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में विवाहिता के पतिा गोपालपुर थाना निवासी भगेलु साह ने जीतन साह पतिा मनन साह सा़ फलवरिया, मनन साह जेठ ननदोषी सहित 12 लोगों के विरूद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ गोपालपुर थाना निवासी भगेलू साह ने वर्ष 2006 में अपनी बेटी आशा की शादी फुलवरिया निवासी जीतन साह से की थी़

आवेदन में गुरुवार की रात को आाशा को जला कर मार डाला तथा उसके शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है़ घटना के दूसरे दिन से ही आशा के ससुराल वाले घर से फरार है़ इस संबंध में थानायक्ष अरूण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़

मृतका के ससुर मनन साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है़ बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ घटना पारिवारिक विवाद लगता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन