फोन के जरिए रॉयल जेल से चला रहा था रैकेट

Published at :08 Jul 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
फोन के जरिए रॉयल जेल से चला रहा था रैकेट

मंडल कारा में छापेमारी के दौरान मिले 11 सेलफोन में से तीन मोबाइल रॉयल ग्रुप के सदस्यों के निकले, केस दर्ज बेतिया बीडीओ ने रॉयल के शेष पटेल, शातिर जाकिर समेत तीन के खिलाफ करायी प्राथमिकी छापेमारी के बाद पुलिस की जांच में खुलासा, फोन के जरिए गुर्गों को निर्देश देते था रॉयल का सरगना […]

विज्ञापन

मंडल कारा में छापेमारी के दौरान मिले 11 सेलफोन में से तीन मोबाइल रॉयल ग्रुप के सदस्यों के निकले, केस दर्ज

बेतिया बीडीओ ने रॉयल के शेष पटेल, शातिर जाकिर समेत तीन के खिलाफ करायी प्राथमिकी
छापेमारी के बाद पुलिस की जांच में खुलासा, फोन के जरिए गुर्गों को निर्देश देते था रॉयल का सरगना
जेल के वार्ड संख्या-11 में बंद रॉयल ग्रुप के अपराधी के पास से तीन मोबाइल, शातिर जाकिर व रेयाज के वार्ड से भी जब्त हुए थ दो-दो मोबाइल
बेतिया : शहर में खौफ का पर्याय बना रॉयल ग्रुप सलाखों के भीतर भी अपना सम्राज्य खड़ा कर दिया था़ मास्टरमांइड से लेकर सरगना, सदस्य सभी जेल में है, लेकिन शहर रॉयल के खौफ में अभी भी सहमा है़ कारण कि इन शातिरों ने जेल से ही फोन के जरिए रैकेट चलाना शुरू कर दिया था़
गुर्गों को फोन पर निर्देश दिये जा रहे थे़ इसका खुलासा इस बात से हो रहा है कि बीते दिनों जेल में छापेमारी के दौरान बरामद 11 सेलफोन में से तीन मोबाइल रॉयल ग्रुप के अपराधी के निकले है़ं मामले में बेतिया बीडीओ ने नगर थाने में इसकी प्राथमिकी कराई है़
दर्ज प्राथमिकी में जेल में बंद नगर थाना क्षेत्र के नाजनीन चौक निवासी शातिर जाकिर मियां, रामनगर थाना के मेघवल मठिया के रेयाज अंसारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बानुछापर के रॉयल ग्रुप के शेष पटेल उर्फ शेषनाथ पटेल को बनाया बनाया गया है. बीडीओ ने प्राथमिकी में बताया है कि वार्ड संख्या-3 में बंद शातिर जाकिर मियां के पास से दो मोबाइल फोन, वार्ड संख्या-7 में बंद शातिर रेयाज अंसारी के पास से दो, वार्ड संख्या-11 में बंद रॉयल ग्रुप के शेष पटेल के पास से तीन सेलफोन बरामद किया गया था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद रॉयल ग्रुप के अपराधियों का मोबाइल के माध्यम से बाहर से कनेक्शन होने की बात भी सामने आयी है. ग्रुप के अपराधी जेल में बंद होने के बावजूद अपने अपराधिक गतिविधियों को बनाये हुए हैं. इसी कड़ी में हरवाटिका चौक स्थित एक गैस एजेंसी के प्रतिष्ठान पर रॉयल ने पर्चा चस्पा रंगदारी मांगी थी. हालांकि पुलिस के वरीय पदाधिकारी रॉयल के जेल कनेक्शन की बात से इंकार कर रहे हैं. रॉयल ग्रुप के सरगना समेत सभी सदस्यों को जेल में भेजने के बाद शहर से रॉयल का खौफ उतर गया था़ पुलिस ने भी चैन की सांस ले ली थी़
लेकिन, दस दिन बाद ही तीन जून की रात में अचानक शहर के प्रज्ञा गैस एजेंसी पर रॉयल का पोस्टर फिर से चस्पा मिला़ इसके संग ही एक बार फिर रॉयल ने शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर खौफ बढ़ा दिया़ पुलिस की पेशानी पर भी बल आ गया़
खुद एसपी मामले की जांच का जिम्मा ले लिये़ संजीव पटेल के घर छापेमारी हुई, जब्ती की गई, जेल में भी छापा मारा गया़ हालांकि प्रज्ञा गैस एजेंसी पर पोस्टर लगाने वाले का अभी तक पता नहीं चल सका़
21 मई: शहर के हरिवाटिका चौक पर वेल्डर मिस्त्री को घायल कर बालू व्यवसायियों से रंगदारी का परचा
27 मई: बस स्टैण्ड स्थित प्रभावती ड्रग हाउस के मालिक से परचे के जरिए 25 लाख की रंगदारी, गार्ड पर फायरिंग
दो जून: जदयू जिलाध्यक्ष के आवास पर बम विस्फोट, 35 लाख की रंगदारी का परचा
12 जून: अधिवक्ता अश्विनी मिश्र के नौकर श्यामदेव की हत्या
तीन जुलाई: प्रज्ञा गैस एजेंसी पर पोस्टर चिपकाकर अंजाम भुगतने की धमकी
नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दु कुमार ने बताया कि रॉयल से जुड़े ये सदस्य हैं जेल में
संजीव पटेल उर्फ संजू, सरगना
कुणाल ठाकुर, राइटर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन