तीन व्यवसायियों से मांगी 16 लाख की रंगदारी

बेतिया : शहर के तीन व्यवसायियों से 16 लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. इससे व्यवसायियों में दहशत फैल गयी है. राजलक्षमी वस्त्रलय के मालिक राजकुमार गुप्ता, मसाला व्यवसायी सफी अहमद व व्यवसायी नदीम से रंगदारी की मांग की गयी है. तीनों से रात में फोन करके रंगदारी मांगी गयी. रकम नहीं देने […]
बेतिया : शहर के तीन व्यवसायियों से 16 लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. इससे व्यवसायियों में दहशत फैल गयी है. राजलक्षमी वस्त्रलय के मालिक राजकुमार गुप्ता, मसाला व्यवसायी सफी अहमद व व्यवसायी नदीम से रंगदारी की मांग की गयी है. तीनों से रात में फोन करके रंगदारी मांगी गयी. रकम नहीं देने पर अपहरण, हत्या व बम विस्फोट जैसे वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गयी. जिन व्यवसायियों से रंगदारी मांगी गयी है, उनमें राजद के जिला प्रवक्ता के भाई भी शामिल है. पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




