गांवों में घुसा पानी, कई इलाके जलमग्न

Published at :03 Jul 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
गांवों में घुसा पानी, कई इलाके जलमग्न

बाढ़ का कहर. पहाड़ी नदियों का तांडव शुरू, एसएसबी कैंप पानी से िघरा नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर चंपारण के मैदानी इलाके में होने लगा है़ पहाड़ी नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण नदियों का पानी सरेह और गांवों में घुसने लगा है़ सबसे अधिक मार किसानों को झेलनी पड़ […]

विज्ञापन

बाढ़ का कहर. पहाड़ी नदियों का तांडव शुरू, एसएसबी कैंप पानी से िघरा

नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर चंपारण के मैदानी इलाके में होने लगा है़ पहाड़ी नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण नदियों का पानी सरेह और गांवों में घुसने लगा है़ सबसे अधिक मार किसानों को झेलनी पड़ रही है़ गौनाहा, नरकटियागंज, साठी समेत कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. वहीं, कई इलाके सूखे हैं. िकसान पंपसेट चलाकर धान की रोपनी करने को मजबूर है़ं
बेतिया : नेपाल में हो रही बारिश से पहाड़ी नदियां पूरे उफान पर है़ पंडई, हड़बोड़ा, गंगुली, मनिहारी और बिरहा नदियों का पानी गांवों में घुस गया है़ वहीं सैकड़ों एकड़ धान की फसलें पानी में डूब जाने से प्रभावित हुई है़
आबादी के इलाकों में भी बाढ़ का पानी बढ़ रहा है़ कई मकानों में पानी घुसने की खबर है़ हालांकि अभी तक किसी भी तरह से बाढ़-बचाव को लेकर प्रशासनिक सक्रियता नहीं दिख रही है़ लगातार पानी बढ़ता जा रहा है़
इसको लेकर इन नदियों के किनारे के लोग भयभीत है़ं खासकर नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा व नरकटियागंज प्रखंड के श्रीरामपुर, मुरली भरहवा, बजड़ा बैरिया, महेशपुर, शिकारपुर, नोनियवा टोला, विक्रमपुर समेत शहरी इलाके के नंदपुर, खोड़ी, दिउलिया आदि वार्डों में पंडई और मनिहारी नदी का पानी लोगो को सांसत में डाले हुए है़ं वहीं साठी क्षेत्र में पंडई नदी बौरा गयी है़
हिच्छोपाल, बेलवा, परसौनी सोमगढ़, दुमदुमवा, सिंहपुर समेत दर्जनाधिक गाव के लोग पंडई नदी के पानी से हलकान है़ गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के बजड़ा बैरिया गाव में इस साल भी लोगो को अपना बनाया आशियाना उजाड़ना पड़ रहा है़
बजड़ा गांव के लोगों ने िकया पलायन: मनियारी नदी के तांडव से बजड़ा गाव के लोग सुरक्षित स्थानो पर पलायन करना शुरू कर दिए है़ गाव के बच्चा तिवारी का आधा घर नदी में समा चुका है़ इससे पहले पलायन करने वालों में संतोष पासवान, सिपाही यादव, राकेश तिवारी, असरफी साह आदि शामिल है़
लगातार आगे बढ़ रहा बाढ़ का पानी: पहाड़ी नदियों के बौराने से इनके किनारे के बाशिंदे भय में है़ नेपाल में बारिश से लगातार पानी बढ़ रहा है़ पानी मैदानी इलाकों की ओर से तेजी से बढ़ रहा है़
आबादी की ओर पानी आ रहा है़ इसको लेकर लोग डरे हुए है़ं
सीओ को दिया गया निर्देश : नरकटियागंज के प्रभारी एसडीएम इश्तेयाक अंसारी ने बताया कि पहाड़ी नदियो के पानी का गावो में प्रवेश करने की सूचना पर प्रशासन गंभीर है़ सभी सीओ व राजस्व कर्मचारियो को तत्काल राहत दिलाने का निर्देश दे दिया गया है़
पंडई नदी का पानी घुसा : नरकटियागंज स्थित एसएसबी कैंप में पंडई नदी का पानी शनिवार को घुस जाने से अफरातफरी मची रही़ डिप्टी कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि नदी का पानी अभी कैंप के अंदर प्रवेश नही किया है़ लेकिन नेपाल में बारिश हुई तो पानी अंदर भी प्रवेश कर सकता है़ फिलहाल लगातार पानी में वृद्धि को देखते हुए जवानों को सतर्क रहने को कहा गया है़
बाढ़ अलर्ट
नरकटियागंज एसएसबी कैंप बाढ़ के पानी से घिरा, गौनाहा से साठी तक के घरों में भी बाढ़ का पानी घुसा
नरकटियागंज अनुमंडल में सैकड़ों एकड़ में लगी गन्ने व धान की फसल पानी से प्रभावित
पंडई, हड़बोड़ा, गंगुली, मनिहारी व बिरहा समेत दर्जन से अधिक नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि
कहीं बाढ़, तो कहीं सूखे की मार से पेसोपेश में हैं किसान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन