BIHAR : योगापट्टी के बीडीओ से मांगी 50 लाख की रंगदारी
Updated at : 01 Jul 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : योगापट्टी के बीडीओ रामानुज कौशिक के सरकारी मोबाइल पर अपराधियों ने फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी है. 10 दिनों में रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी है. 24 जून को मोबाइल नंबर 9661403571 से यह कॉल आया था. बीडीओ ने इसकी जानकारी डीएम लोकेश कुमार सिंह व […]
विज्ञापन
बेतिया : योगापट्टी के बीडीओ रामानुज कौशिक के सरकारी मोबाइल पर अपराधियों ने फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी है. 10 दिनों में रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी है.
24 जून को मोबाइल नंबर 9661403571 से यह कॉल आया था. बीडीओ ने इसकी जानकारी डीएम लोकेश कुमार सिंह व एएसपी अभियान राजेश कुमार को दी है.एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी. रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सेलफोन को सर्विलांस पर रखा गया है. जल्द ही मामले से परदा उठा दिया जायेगा. वहीं बीडीओ रामानुज कौशिक ने योगापट्टी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




