सांसद पप्पू यादव ने की सीबीआइ जांच की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : सांसद पप्पू यादव ने रामगढ़वा दुष्कर्म कांड की सीबीआइ व न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने बुधवार को सदर अस्पताल में पीड़िता से मिलकर 50 हजार की सहायता राशि दी. श्री यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है. यहां हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है. कई मंत्री दुष्कर्म […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सांसद पप्पू यादव ने रामगढ़वा दुष्कर्म कांड की सीबीआइ व न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने बुधवार को सदर अस्पताल में पीड़िता से मिलकर 50 हजार की सहायता राशि दी. श्री यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है. यहां हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है. कई मंत्री दुष्कर्म के आरोपित हैं.
सांसद पप्पू यादव
ऐसे में इस तरह के मामलों में किसी को न्याय मिलना कठिन है. सांसद ने सिविल सर्जन पर रामगढ़वा कांड में मेडिकल रिपोर्ट दबाने का आरोप लगाते हुए उन्हें बरखास्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर बुधवार को पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी गयी है. इसमें रामगढ़वा कांड सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी. उन्होंने बिहार सरकार को हर
मोर्चे पर विफल करार देते हए कहा कि अब बहू-बेटी की आबरू भी सुरक्षित नहीं है. हत्या व रंगदारी से लोग परेशान हैं. इस पर नियंत्रण के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है. मंत्री व विधायक तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. शिक्षा में गड़बड़ी है तो बच्चे आगे चलकर क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे.
पीड़िता को दी 50 हजार की आर्थिक सहायता
सिविल सर्जन पर मेडिकल रिपोर्ट दबाने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










