15 जून के बाद ही मानसून देगा दस्तक

Published at :08 Jun 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
15 जून के बाद ही मानसून  देगा दस्तक

32 डिग्री सेल्सियस का तापमान मंगलवार को सुबह के नौ बजे था 11 बजे तक मंगलवार को ही पारा पहंुचा 36 डिग्री के पार गर्मी के मौसम में डायरिया एवं चर्मरोग बीमारी का फैला प्रकोप बेतिया/नौतन: भारी उमस और गरमी के मौसम में लू, डायरिया, चर्म रोग, शरीर में पानी की कमी जैसे गंभीर बीमारियों […]

विज्ञापन

32 डिग्री सेल्सियस का तापमान मंगलवार को सुबह के नौ बजे था

11 बजे तक मंगलवार को ही पारा पहंुचा 36 डिग्री के पार
गर्मी के मौसम में डायरिया एवं चर्मरोग बीमारी का फैला प्रकोप
बेतिया/नौतन: भारी उमस और गरमी के मौसम में लू, डायरिया, चर्म रोग, शरीर में पानी की कमी जैसे गंभीर बीमारियों का प्रकोप तेजी के साथ फैलने लगा है़ मरीजों के लिए पीएचसी में दवा अनुपलब्ध होने से इलाज में मरीजों को परेशानी झेलना पड़ रहा है़ दवा अनुपलब्ध होने से मरीज बाहर से दवा खरीदने को विवश है़ इस परिस्थिति में मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य सुविधा नाकारा साबित हो रहा है़
मंगलवार को सिविल सर्जन नंद कुमार मिश्रा ने पीएचसी नौतन एवं झखरा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया़ इस दौरान गायब कर्मचारियों की हाजरी काटी और स्पष्टीकरण का मांग किया है़ गायब नौतन के कर्मचारी मिलन देवी, शोभा देवी, लेखापाल दीपशिखा से जवाब तलब किया गया है़ सीएस ने इंद्रधनुष प्रशिक्षण का जायजा लिया़ फिर झखरा पहुंचे़ जहां कर्मचारी संजय कुमार गायब पाये गये़
झखरा अस्पताल में बेड, भवन, दवा आदि का जायजा लिया़ अस्पताल में कुव्यवस्था को देख कर्मियों को डाट फटकार लगायी़ साथ ही नियमित डि्यूटी कर अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन