पंचायत चुनाव में पैसा बांटने को ले बवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने किया लाठीचार्ज मंगलवार की रात की देर रात की है मामला, जख्मी निर्वतान मुखिया पति गिरफ्तार मुखिया पति क गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे समर्थक, किया हंगामा मझौलिया : मझौलिया प्रखंड के धोकराहां पंचायत के दुधा मठिया गांव में मतदाताओं के बीच पैसा बांटने को लेकर मंगलवार की देर रात जम कर […]
विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मंगलवार की रात की देर रात की है मामला, जख्मी निर्वतान मुखिया पति गिरफ्तार
मुखिया पति क गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे समर्थक, किया हंगामा
मझौलिया : मझौलिया प्रखंड के धोकराहां पंचायत के दुधा मठिया गांव में मतदाताओं के बीच पैसा बांटने को लेकर मंगलवार की देर रात जम कर बवाल हुआ है़ मतदाताओं व प्रत्याशियों के बीच जम कर झपड़ भी हुई़ थाने पर रात में हंगामें के बाद पुलिस ने लाठीजार्च किया़ इसी दौरान पैसा बांटने के आरोप में पुलिस ने निनिर्वतान मुखिया पप्पी सिंह के पति शंभू नाथ सिंह सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया़ हंगामा के बाद पुलिस ने थाना के समीप से तीस बाइक भी जब्त की है़
एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि मझौलिया थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर को सूचना मिली की धोकराहां पंचायत के दुधा मठिया गांव में मतदाताओं के बीच पैसा बांटा जा रहा है़ सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शंभू सिंह के अलावे तीन और लोगों को गिरफ्तार कर ली़ जिसमें दिनेश्वर यादव, बृजवासनी यादव व दिगविजय कुअंर शामिल हैं. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,
मंगलवार की रात शंभू सिंह अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने के लिए पैसा व कपड़ा बांट रहे थे़ इसी दोरान सरपंच पद के प्रत्याशी अश्विनी यादव के समर्थकों से आमने-सामने हो गये़ दोनों गुट में हाथापाई भी हुई़ इसी बीच शंभू के समर्थक पैसा व साड़ी लेकर फरार हो गये़ उधर शंभू सिंह ने एमजेके अस्पताल में दिये बयान में बताया है कि वे दुध मठिया में मतदाताओं के बीच पैसा बांटने की सूचना मिली़ सूचना के आधार जब पहुंचे,तो अश्वनी यादव, टेडू यादव, अर्जुन यादव, वीरेन्द्र यादव, भिखरी यादव, ललन यादव, आशीष भट्ट आदि लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




