लैपटॉप खरीद में देरी पर हंगामा

Published at :18 May 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
लैपटॉप खरीद में देरी पर हंगामा

बेतिया : विभाग की ओर से पार्षदों के लिए लैपटॉप खरीद में देरी पर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. पार्षदों ने खरीद में देरी का सारा आरोप नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार पर थोप दिया. हंगामा कर रहे पार्षदों ने बोर्ड की बैठक में कहा कि अगर लैपटॉप खरीद में देरी की गयी, […]

विज्ञापन

बेतिया : विभाग की ओर से पार्षदों के लिए लैपटॉप खरीद में देरी पर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. पार्षदों ने खरीद में देरी का सारा आरोप नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार पर थोप दिया. हंगामा कर रहे पार्षदों ने बोर्ड की बैठक में कहा कि अगर लैपटॉप खरीद में देरी की गयी, तो इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जायेगा. मंगलवार को नगर परिषद के सभागार में नप बोर्ड की बैठक हुई. इस दौरान अधिकतर पार्षदों ने माल वाहक वाहन व साइकिल से अवैध पार्किंग शुल्क वसूल कराने का मुद्दा उठाया. पार्षदों का कहना था कि नप के पार्किंग शुल्क के निर्धारित दर से ज्यादा ठेकेदार द्वारा वसूल की जा रही है.

वहीं पार्षदों ने कई सैरातों के डाक में देरी व सैरात में कौड़ी वसूली में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. पार्षदों के हंगामा के कारण बोर्ड की बैठक में आयी महिला पार्षद काफी असहज दिखीं. बैठक की अध्यक्षता कर रहे कार्यकारी सभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने आक्रोशित पार्षदों को शांत कराया.
लैपटॉप कुछ हीं दिनों में खरीदने का अाश्वासन दिया. वहीं अवैध वसूली के मामले पर सभापति भड़क गये व अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ नप कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर पूर्व सभापति अनीश अख्तर, जनक साह, केशव राज, अभिषेक पांडे, रइस लाल गुप्ता, राजकुमारी देवी आदि मौजूद रहे.
शहर के मुख्य चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण : शहर के मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण नगर परिषद प्रशासन करायेगा. नप की बोर्ड में सौंदर्यीकरण योजना को सर्वसम्मति से हरी झंडी दे दी गयी. इसके अलावा मुख्य नाला की जल्द सफाई सहित आधा दर्जन योजनाओं पर नप बोर्ड ने मुहर लगा दी.
शौचालय निर्माण में अनियमितता
शहर के वार्ड संख्या-5 के आधा दर्जन मोहल्लेवासी नप कार्यालय पहुंचे. नप कार्यालय पहुंच कार्यकारी सभापति को शौचालय निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की. कार्यकारी सभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता ने जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच दल गठित कर दिया. जांच दल में पूर्व सभापति अनीश अख्तर, कमला देवी, वार्ड पार्षद केशव राज सहित पांच वार्ड पार्षद शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन