निजी मिस्री से कार्य कराया जाता है.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

देवर की शादी में भाई को लगी गोली पडुकिया से बरवा चाप वजीर मियां के बेटे की गयी थी बरात बरात लगाने के दौरान चली गोली युवक के गर्दन में लगी बेतिया : बहन के चचेरे देवर की बरात लगाने के दौरान हो रही फायरिंग में भाई को गोली लग गयी. गोली युवक के गर्दन […]
विज्ञापन
देवर की शादी में भाई को लगी गोली
पडुकिया से बरवा चाप वजीर मियां के बेटे की गयी थी बरात
बरात लगाने के दौरान चली गोली युवक के गर्दन में लगी
बेतिया : बहन के चचेरे देवर की बरात लगाने के दौरान हो रही फायरिंग में भाई को गोली लग गयी. गोली युवक के गर्दन में लगी व जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. घटना चनपटिया थाना के बरवांचाप की बतायी जा रही है. आनन-फानन में घायल एनामुल हुसैन को परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने युवक को खतरे से बाहर बताया है.
घटना के बावत बताया जाता है कि गोपालपुर थाना के गणेशपुर निवासी कयामत मियां के 20 वर्षीय पुत्र एनामुल हुसैन अपनी बहन के घर पडुकिया शादी सामारोह में शामिल होने आया था. बहन के चचेरे ससुर वजीर मियां के पुत्र की शादी थी. बहन की घर से बरात बरवाचाप के इलाही मियां के घर गया था.
बरात जब लड़की के दरबाजे पर लग रही व लोग खुशी में हथियार से फायरिंग कर रहे थे. इसी बीच एक गोली एनामुल के गर्दन में लग गयी.गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया.
एनामुल के घायल होने पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी. परिजन व लड़की के घर वालों ने एनामुल को इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




