हॉस्पिटल में छापा, परिसर में लगे 10 एंबुलेंस जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : एमजेके हॉस्पिटल में शनिवार को परिवहन, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा. इस दौरान टीम ने हॉस्पिटल परिसर में खड़ी दस निजी एम्बुलेंस, एक झाझा मेल को जब्त कर लिया गया. इस कार्रवाई से निजी एम्बुलेंस संचालकों में हड़कंप रहा. छापेमारी में एएसपी अभियान राजेश कुमार, एसडीएम सदर सुनील कुमार, […]
विज्ञापन
बेतिया : एमजेके हॉस्पिटल में शनिवार को परिवहन, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा. इस दौरान टीम ने हॉस्पिटल परिसर में खड़ी दस निजी एम्बुलेंस, एक झाझा मेल को जब्त कर लिया गया. इस कार्रवाई से निजी एम्बुलेंस संचालकों में हड़कंप रहा. छापेमारी में एएसपी अभियान राजेश कुमार, एसडीएम सदर सुनील कुमार, डीटीओ नवरोज भगत शामिल रहे. डीटीओ नवरोज भगत ने बताया कि जब्त एंबुलेंसों की कागजात की जांच की जा रही है.
अगर कागजात गलत पाया जाता है, तो एंबुलेंस जब्त कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. वहीं एएसपी ने बताया कि सरकारी हॉस्पिटल परिसर से निजी एम्बुलेंस का संचालन कानूनन गलत है, इसपर रोक लगाया जायेगा. टीम में नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार, एमभीआइ अरूण कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल रहे.
झाझा मेल भी जब्त : हॉस्पिटल परिसर से गुजरी झाझा मेल को भी टीम के अधिकारियों ने जब्त कर लिया. एएसपी ने बताया कि झाझा मेल जैसी गाडि़यां बिना पंजीकरण सड़कों पर दौड़ती हैं, इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. शहर के सभी रॉक बैंडों को चिन्हित कर लिया गया है. इनके द्वारा परिवहन नियम की अनदेखी ककी जा रही है. इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.
डीएम की पड़ी नजर, तो याद आया नियम-कानून : एमजेके हॉस्पिटल परिसर से निजी एम्बुलेंस संचालन आज से नहीं, बल्कि वर्षों से हो रहा है. लेकिन आज तक पुलिस विभाग की ओेर से इसपर रोक नहीं लगायी गयी और न ही परिवहन विभाग की ओर से कागजात, फिटनेस आदि की जांच की गयी. अब शुक्रवार को हॉस्पिटल पहुंचे डीएम की नजर इन एम्बुलेंसों पर पड़ी तो इन अधिकारियों को सारा नियम-कानून याद आ गया. दूसरे दिन ही दस एम्बुलेंसों को जब्त कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




