बैरिया में जब्त हुई 100 लीटर अवैध शराब, कारोबारी फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

बैरिया संयुक्त पुलिस टीम ने दो जगह की छापेमारी फरार चार कारोबारियों की हुई पहचान बेतिया/बैरिया : सूबे में एक अप्रैल से शराबबंदी को लेकर पुलिस की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई हुई. कार्रवाई के तहत बैरिया थाना के भितहां मठिया व बैरिया में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भितहां मठिया से 50 […]
विज्ञापन
बैरिया संयुक्त पुलिस टीम ने दो जगह की छापेमारी
फरार चार कारोबारियों की हुई पहचान
बेतिया/बैरिया : सूबे में एक अप्रैल से शराबबंदी को लेकर पुलिस की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई हुई. कार्रवाई के तहत बैरिया थाना के भितहां मठिया व बैरिया में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भितहां मठिया से 50 लीटर अवैध देशी शराब व बैरिया से 50 लीटर कच्चा स्प्रीट जब्त की गयी. छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज छापेमारी टीम को चक्मा देकर फरार हो गये. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने वाले फरार धंधेबाजों की पहचान कर ली गयी है.
इसमें भितहां मठिया के भीखु साह, कपिल देव साह तथा बैरिया के मलख मुखिया व बब्लू मुखिया की संलिप्ता पायी गयी है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. यहां बता दे कि बुधवार को शहर में एएसपी अभियान राजेश कुमार के नेतृतव में शराब के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी की गयी थी. जिसमें एक हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब को नष्ट किया गया. छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, श्रीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




