60 ने भरा नामांकन परचा

Published at :31 Mar 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
60 ने भरा नामांकन परचा

बेतिया : पंचायत चुनाव को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय में तीसरे दिन प्रत्याशियों व समर्थकों का भीड़ नामांकन केंद्र पर उमड़ी रही. विभिन्न पद के लिए 60 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. इसको लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा चार काउंटर व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड कार्यालय का मुख्य द्वार […]

विज्ञापन

बेतिया : पंचायत चुनाव को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय में तीसरे दिन प्रत्याशियों व समर्थकों का भीड़ नामांकन केंद्र पर उमड़ी रही. विभिन्न पद के लिए 60 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. इसको लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा चार काउंटर व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड कार्यालय का मुख्य द्वार को छोटा कर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था.

नामांकन के मुखिया पद के लिए बानुछापर पंचायत से सोनेलाल गुप्ता, नंदलाल साह, पूर्वी करगहिया से रामपति देवी, शाबीला खातून, बरवत सेना से गणेश राम, अहवर मझरिया से सुरेश राम, पंच पद के लिए बानुछापर से संजय कुमार शर्मा उर्फ सुशील कुमार शर्मा, पीपरा पकड़ी से अनवारूल अंसारी, बरवत पसराइन से रिमा देवी, पंचायत समिति पद के लिए बानुछापर से किशोरी देवी, पूर्वी करगहिया से साह हुसैन, बरवत पसराइन से लालबाबू राम, अहवर मझरिया से अखबर अली, पूर्वी करगहिया से मीर हसन आदि शामिल रहे.
इस संंबंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि नामांकन काउंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. साथ ही महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गयी है.
नौतन व मझौलिया में जिला परिषद के िलए 46 नामांकन: नौतन व मझौलिया जिला परिषद क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब तक 46 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. बुधवार को नौतन प्रखंड से 2 व मझौलिया प्रखंड से 6 नामांकन पत्र का परचा पड़ा. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि कुल 46 नामांकन अब तक पड़े है. इसमें 13 महिला व 33 पुरुष वर्ग के अभ्यर्थी शामिल है.
चनपटिया में आज से शुरू होगा नामांकन कार्य : चनपटिया. आगामी 22 मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड विकाश पदाधिकारी सह सहायक निवार्ची पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित ने बताया कि सभी 24 पंचायतों के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए 12 काउंटर बनाये गये है.
प्रति काउंटर पर दो पंचायत के उम्मीदवारों का नामांकन लिया जायेगा. 31 से 6 अप्रैल तक चलने वाले इस नामांकन प्रक्रिया में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे का समय निर्धारित किया गया है. प्रखंड के कुल 24 पंचायतों में जिला परिषद के तीन, मुखिया के 24, सरपंच के लिए 24, पंचायत समिति सदस्य के 31, वार्ड एवं ग्राम कचहरी के पंच के 313 पदों पर चुनाव होना है. बीडीओ श्री दीक्षित ने बताया कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है.
हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराया जायेगा. चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन