पांच घर जले, तीन पशुओं की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मैनाटांड़ : मानपुर थाना क्षेत्र के सहनौला गांव में रविवार की देर रात अगलगी में पांच लोगों का घर जलकर राख हो गया. जिसमें तीन पशुओं को जलने से मौत हो गयी. वहीं पांख पशु गंभीर रूप से झुलस गये. अगलगी में लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गयी. अगलगी में भोला पासवान, आजाद […]
विज्ञापन
मैनाटांड़ : मानपुर थाना क्षेत्र के सहनौला गांव में रविवार की देर रात अगलगी में पांच लोगों का घर जलकर राख हो गया. जिसमें तीन पशुओं को जलने से मौत हो गयी. वहीं पांख पशु गंभीर रूप से झुलस गये.
अगलगी में लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गयी. अगलगी में भोला पासवान, आजाद मियां, राजेश पासवान, मुस्मात अंजुम आरा एवं शेख एमामुल का घर जल गया. तीन भैंसों की मौत हो गयी. वहीं पांच भैंसे गंभीर रूप से झुलस गयीं. अगलगी का कारण ग्यारह हजार के विद्युत तार टूटकर गिरने को बताया गया.
आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग अपना कहर बरपा चुकी थी. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार के लिए राहत की मांग की है.
अगलगी मे झुलसे पशुओ का इलाज कराया जायेगा. वहीं अंचल द्वारा पीडि़त परिवार को राहत मुहैया करायी जायेगी.’
संजय कुमार पांडेय, बीडीओ मैनाटांड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










