कैदी वार्ड की खिड़की का कहीं रड टूटा, तो कहीं शीशे गायब

Published at :03 Jan 2016 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
कैदी वार्ड की खिड़की का कहीं रड टूटा, तो कहीं शीशे गायब

एमजेके अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था की एएसपी ने लिया जायजा अधीक्षक से मिल कमियों को दूर करने की दी सलाह बेतिया : एमजेके अस्पताल के कैदी वार्ड की लचर व्यवस्था शनिवार को खुल कर सामने आया है. कैदी वार्ड में लगे कई खिड़कियों में लगे रड़ टूटे मिले, तो अधिकांश खिड़कियों में […]

विज्ञापन

एमजेके अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था की एएसपी ने लिया जायजा

अधीक्षक से मिल कमियों को दूर करने की दी सलाह
बेतिया : एमजेके अस्पताल के कैदी वार्ड की लचर व्यवस्था शनिवार को खुल कर सामने आया है. कैदी वार्ड में लगे कई खिड़कियों में लगे रड़ टूटे मिले, तो अधिकांश खिड़कियों में सीसा हीं नजर नहीं आया.
इतना ही कैदी वार्ड के मुख्य गेट को भी जंग लगा है,तो शौचालय के दरबाजे व विंडलेटर का हाल भी खस्ता मिला. हुआ यूं कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देश कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस पदाधिकारियों की टीम एमजेके अस्पताल में पहुंची. जिसमें एएसपी अभियान राजेश कुमार, नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार,
नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार, शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद सिंह शामिल रहे. टीम ने कैदी वार्ड की बारीकी से निरीक्षण किया. सुरक्षा के लिहाज से कैदी वार्ड खामियों को देखा. इसको लेकर एएसपी अभियान राजेश कुमार के साथ गये पुलिस पदाधिकारियों ने अस्पताल अधीक्षक से बात की.
एएसपी ने अधीक्षक से कैदी वार्ड की लचर व्यवस्था में सुधार करने की बात कही. ताकि वार्ड में बंद कैदी लचर व्यवस्था को दूर किया जा सके. यहां कैदी वार्ड की लचर व्यवस्था का ही लाभ उठा कर हाल के बीते साल फरार हो चुके हैं.
बंदी को सदर अस्पताल में कराया गया भरती
बेतिया. उपकारा बगहा में ठंड से अचानक बीमार हो जाने की स्थिति में कारा मे बंद दो विचाराधीन बंदियों को कारा प्रशासन द्वारा शुक्रवार की संध्या इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा मे भरती कराया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया.
जिसकी पहचान वाल्मीकिनगर थाना के झरहवा गांव निवासी विरेंद्र यादव (45) एवं दूसरे की पहचान पटखौली थाना के बोइटी गांव निवासी अशोक यादव (38) के रूप मे हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन