देसी शराब पर प्रतिबंध, शहरी क्षेत्रों में बिकेगी विदेशी शराब

Published at :01 Jan 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब पर प्रतिबंध, शहरी क्षेत्रों में बिकेगी विदेशी शराब

बेतिया : बिहार सरकार की नयी उत्पाद नीति-2015 के तहत 1 अप्रैल से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लग जायेगी. वही विदेशी शराब की बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर पंचायत के क्षेत्रों में भी नहीं होगी. विदेशी शराब की दुकान सिर्फ नगर परिषद के क्षेत्र में ही खुलेगा. वह […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार सरकार की नयी उत्पाद नीति-2015 के तहत 1 अप्रैल से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लग जायेगी. वही विदेशी शराब की बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर पंचायत के क्षेत्रों में भी नहीं होगी. विदेशी शराब की दुकान सिर्फ नगर परिषद के क्षेत्र में ही खुलेगा. वह भी सरकारी दुकान होगी. डीएम लोकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को मद्य निषेध से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट में हुई.

डीएम ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परागमन, बिक्री, सेवन एवं संचय पर कड़ाई से रोकथाम करने की जरूरत है. इसके लिये जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाया जायेगा. चेक पोस्ट होने से अवैध शराब से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जायेगा. उन्होंने कहा कि मद्य निषेध को जन आंदोलन का रूप देकर लोगों के बीच जन जागरण भी चलाया जायेगा. ताकि लोग शराब से दूर रहे और उनका स्वास्थ्य पर शराब का बूरा असर नहीं पड़े.

इस बैठक में एसपी विनय कुमार , बगहा एसपी, रेल के पदाधिकारी, समादेष्टा, एसएसबी, 21 वी बटालियन, बगहा, प्रतिनिधि, समादेष्टा, एसएसबी, 44 वी बटालियन, नरकटियागंज, असैनिक शल्य चिकित्सक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, उत्पाद अधीक्षक आदि शामिल थे. बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि सभी थाना को अवैध शराब कारोबारियों की धर पकड़ करने एवं उनके विरूद्व छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश भी दे दिया गया है.

डीएम ने सीमा सुरक्षा बल, रेल एसपी, आरक्षी अधीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक को निदेश दिया गया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परागमन एवं संचयन पर विशेष चौकसी बरतने के लिए व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाने की बात कहीं.

अवैध शराब की बिक्री एवं उपयोग के रोकथाम एवं मद्य निषेध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव स्तर पर समिति का गठन किया जायेगा. जो अवैध शराब से संबंधित सूचना एकत्रित कर वरीय पदाधिकारियों को देगी. इसके साथ ही मद्य निषेध के जन जागरण कार्यक्रम भी उक्त समिति के माध्यम से किया जायेगा.
इन समितियों का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण उस क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से होगा. उक्त कमिटी में उस क्षेत्र के वरीय शिक्षक, जीविका समूह की महिलायें, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया जायेगा.जिला स्तर पर मद्य निषेध कार्यक्रम का अनुश्रवण करने के लिए राजीव शंकर, वरीय उप समाहर्ता को जिला का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
जिला में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र
नशा मुक्ति के लिए जिले में नशा मुक्ति केंद्र भी खोले जायेंगे. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में सीएस को नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रतिवेदन देने निर्देश दिया है. ताकि जल्द से जल्द नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना की जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन