पोखरा में डूबा किशोर, नहीं मिला शव

Published at :31 Dec 2015 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
पोखरा में डूबा किशोर, नहीं मिला शव

बेतिया : एमजेके कॉलेज से सटे पिजुआ पोखरा में एक किशोर के डूबने की खबर बुधवार को फैली. किशोर बच्चा के डूबने के खबर मिलते ही पोखरा के दोनों तट पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने नाविकों को बुला कर शव की खोजबीन शुरू करा दी. लेकिन […]

विज्ञापन

बेतिया : एमजेके कॉलेज से सटे पिजुआ पोखरा में एक किशोर के डूबने की खबर बुधवार को फैली. किशोर बच्चा के डूबने के खबर मिलते ही पोखरा के दोनों तट पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने नाविकों को बुला कर शव की खोजबीन शुरू करा दी. लेकिन बुधवार की देर शाम तक किशोर की शव नहीं मिला.

जबकि पोखरा के अंदर से नाविकों ने एक जैकेट बरामद किया. जिसके आधार उसकी पहचान नवरंगा बाग निवासी रतन मंडल के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रुप में हुई है. जबकि रवि के घर वाले अभी भी डूबने की खबर को सही नहीं मान रहे है. जबकि रवि अपने घर से सोमवार के दिन से ही गायब है. घर वाले उसे ढूढ़ते हुए पिजुआ पोखरा के पास भी पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन