गेहूं पटाने गये पांच किसान अगवा, पुलिस ने कराया मुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2015 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा (प.चंपारण) : बगहा पुअर हाउस के पांच किसानों को सोमवार की रात अपराधियों ने अगवा कर लिया. घटना उस समय हुई, जब किसान गंडक दियारा के मदरहवा रेता में गेहूं की फसल में पानी पटाने के लिए गये थे. हालांकि पुलिस ने पांचों को 12 घंटे के अंदर अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा […]
विज्ञापन
बगहा (प.चंपारण) : बगहा पुअर हाउस के पांच किसानों को सोमवार की रात अपराधियों ने अगवा कर लिया. घटना उस समय हुई, जब किसान गंडक दियारा के मदरहवा रेता में गेहूं की फसल में पानी पटाने के लिए गये थे. हालांकि पुलिस ने पांचों को 12 घंटे के अंदर अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया. मंगलवार की शाम मदरहवा रेता के एक गन्ना के खेत में अपराधियों ने उन्हें बंधक बना कर रखा था. पुलिस की घेराबंदी के बाद किसानों को छोड़ कर अपराधी भाग गये.
एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अगवा किसान बगहा के पुअर हाउस के कृष्ण सहनी, शंकर सहनी, करम चौधरी, जत्ता सहनी व श्री सहनी की सकुशल रिहाई हो गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दियारा के इलाके में छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है िक शातिर अपराधी सरगना योगेंद्र मल्लाह गिरोह ने किसानों को अगवा किया था.
नौ बजे रात में आये थे अपराधी बगहा एक प्रखंड के मदरहवा रेता में गेहूं की फसल में पटवन करने के लिए पांचों किसान देर शाम घर से निकले थे. इनकी योजना पटवन कर सुबह में घर वापस लौटने की थी. इसलिए उनके परिवार के सदस्य भी रात में हुई घटना से अनभिज्ञ थे. अपराधियों के चंगुल से मुक्त किसानों ने बताया कि वे लोग खेतों में पटवन कर रहे थे. तभी 12-15 की संख्या में हथियारबंद अपराधी आये और सभी को कब्जे में ले लिया. किसानों से फिरौती आदि की मांग नहीं की. इन्हें बंधक बना कर एक गन्ने के खेत में छोड़ दिया.
गेहूं पटाने गये…
छापेमारी में ये थे शामिल
एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद अगवा किये गये किसानों को मुक्त कराने के लिए तुरंत छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम, एसआइ आरके सिंह, एनके राय, शशिभूषण शर्मा सहित पुलिस बल शामिल थे. एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




