व्यवसायी के कर्मी से लूट मामले में दो संदिग्ध हिरासत में

बेतिया : लाल बाजार स्थित हरिओम हार्डवेयर के कर्मियों से सोमवार की शाम हुई लूटकांड में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ली है. हिरासत में लिए गये संदिग्धों से लूटकांड में कोई अहम सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस हिरासत में लिए गये संदिग्धों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर […]
बेतिया : लाल बाजार स्थित हरिओम हार्डवेयर के कर्मियों से सोमवार की शाम हुई लूटकांड में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ली है. हिरासत में लिए गये संदिग्धों से लूटकांड में कोई अहम सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस हिरासत में लिए गये संदिग्धों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.
एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है. जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बताया जाता है कि सोमवार की शाम नवलपुल-योगापट्टी मुख्य सड़क बड़ा नहर चमैनिया के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हार्ड वेयर व्यवसायी संजय झुनझुनवाल के कर्मी रौशन शुक्ल व प्रवीण तिवारी से पांच लाख रुपया लूट कर मनुआपुल की ओर फरार हो गये.
अपराधियों के खिलाफ व्यवसायी के कर्मी ने सरिसिया ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.. सरिसिया ओपी प्रभारी किरण शंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.पुलिस सूत्रों की माने, तो हार्डवेयर व्यवसायी संजय झुनझुनवाला के दोनों कर्मी 27 दिसंबर को ही बेतिया से लहना वसूल करने निकले थे. व्यवसायी कर्मी वाल्मीकिनगर, बगहा व नवलपुर से लहना वसूल कर सोमवार को बेतिया वापस आ रहे थे. तभी चार बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर वसूले गये लहना के पांच लाख रुपये लूट कर मनुआपुल की ओर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




