अखबार टैक्सी से लूट की कोशिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2015 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मनुआपुल थाना के गुरुवलिया में लुटेरों ने दूसरी बार अखबार की टैक्सी को निशाना बनाया. लेकिन सोमवार को चालक अपने होशियारी से बच निकाला. महज दो दिनों के अंदर यह दूसरी लूट की घटना है. रविवार को पहली बार अखबार के टैक्सी चालक रवि पटेल के साथ घटी थी. रवि ने इस घटना […]
विज्ञापन
बेतिया : मनुआपुल थाना के गुरुवलिया में लुटेरों ने दूसरी बार अखबार की टैक्सी को निशाना बनाया. लेकिन सोमवार को चालक अपने होशियारी से बच निकाला. महज दो दिनों के अंदर यह दूसरी लूट की घटना है.
रविवार को पहली बार अखबार के टैक्सी चालक रवि पटेल के साथ घटी थी. रवि ने इस घटना की शिकायत एसडीपीओ से की. एसडीपीओ संजय झा के निर्देश पर छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मनुआपुल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चालक रवि ने बताया कि वह नगर के बस स्टैंड का रहने वाला है,
जो अखबार का बंडल लेकर प्रतिदिन नरकटियागंज जाता है. रविवार को जब वह अपनी गाड़ी ले नरकटियागंज के निकला. रास्ते में गुरुवलिया के समीप एक सुइफ्ट डिजायर कार से छह लुटेरे आये और उसके मैजिक वान को रोक दिया. फिर हथियार के बल पर उसका मोबाइल व 15 सौ नगदी छीन लिये. वही मैजिक बैठे उसके सहयोगी भुटकुन से चार सौ रुपया और मोबाइल छीन कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




