अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल हो दलित मुसलमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नगर के केदार आश्रम (तिलक मैदान) में सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति सेवा दल का 93 वां स्थापना दिवस आश्रम के प्रांगण मे मनाया गया. स्थापना दिवस पर सेवा दल की स्थापना का उद्देश्य व देश स्वतंत्रता आंदोलन मे अहम भूमिका पर उपस्थित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को […]
विज्ञापन
बेतिया : नगर के केदार आश्रम (तिलक मैदान) में सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति सेवा दल का 93 वां स्थापना दिवस आश्रम के प्रांगण मे मनाया गया. स्थापना दिवस पर सेवा दल की स्थापना का उद्देश्य व देश स्वतंत्रता आंदोलन मे अहम भूमिका पर उपस्थित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा. वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सेवा दल के सिद्धांतों एवं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा दल के मुख्य संगठक महम्मद हसन तथा संचालन रामानंद प्रसाद ने की. मौके पर अरूण गुप्ता, राकेश यादव, महमुद आलम खां, उमेश कुमार पटेल, महम्मद कलीमुल्लाह, म. राजा, म. शम्स, राजेश्वर लाल विश्वकर्मा, अब्दुल रशीद, म. इस्तेयाक आदि उपस्थित रहे. वहीं कांग्रेस के 131 वां एवं सेवा दल के 93 वां स्थापना दिवस पर आश्रम मे ताला लगा रहना एवं तिरंगे झंडे को नहीं बदलने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के प्रति कांग्रेस जनों ने क्षोभ प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




