रास्ते को ले मारपीट, आधा दर्जन घायल

नौतन : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा मनियारी गांव मे रास्ता निकासी को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मे पंचायत समिति सदस्य कृष्णावती देवी पति प्रभु सहनी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी नौतन मे चल रहा है. जानकारी के अनुसार मनियारी गांव मे महंथ सहनी […]
नौतन : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा मनियारी गांव मे रास्ता निकासी को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मे पंचायत समिति सदस्य कृष्णावती देवी पति प्रभु सहनी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी नौतन मे चल रहा है.
जानकारी के अनुसार मनियारी गांव मे महंथ सहनी व प्रभु सहनी के बीच रास्ता अतिक्रमण को लेकर मारपीट हुई. जिसमें मु. शिवपूजन देवी, मलख चौधरी, राजेश चौधरी, सुनरपति देवी, लालबाबू चौधरी घायल हो गये. दूसरे पक्ष के महंथ चौधरी, अमेरिका सहनी, जितेंद्र चौधरी, छबिला चौधरी सहित कई लोग घायल हो गये. दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज एमजेके अस्पताल मे चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




