38 समूह की महिलाओं को मिला रोजगार के लिए पैसा

बेतिया : शहरी गरीबों के विकास के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत शनिवार को 38 समूहों के महिलाओं को 10-10 हजार रुपये का चेक दिया गया. समूह की महिला बेरोजगारी दूर करने के लिए इस राशि का प्रयोग रोजगार के लिए करेंगी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद […]
बेतिया : शहरी गरीबों के विकास के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत शनिवार को 38 समूहों के महिलाओं को 10-10 हजार रुपये का चेक दिया गया. समूह की महिला बेरोजगारी दूर करने के लिए इस राशि का प्रयोग रोजगार के लिए करेंगी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद डाॅ संजय जायसवाल व विधायक मदन मोहन तिवारी भी उपस्थित थे. सांसद डाॅ संजय ने समूह के महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जो पैसा दिया है उसे सदुपयोग करे.
इस राशि को रोजगार से बढ़ाये और खुशहाल जीवन गुजारे. विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि दस हजार रुपये बहुत कम राशि है. लेकिन शुरुआत है, अगर आप सब का प्रदर्शन अच्छा रहा तो इसे और बढ़ाने का प्रयास भी किया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता नप सभापति जनक साह ने की.
मौके पर उप सभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता, नप इओ विपिन कुमार, पार्षद मो. कलाम, अभिषेक पांडेय, रईस लाल गुप्ता, केशव राज ,पार्षद पति धनंजय तिवारी, विजय रंजन ठाकुर, रामाकांत महतो, सिटी मिशन मैनेजर शिवानंद शर्मा, रंजना कुमारी, युवराज बहादुर सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे. जबकि मंच संचालन पूर्व उपसभापति आनंद सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




