वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन

Published at :24 Dec 2015 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
वालीबॉल टूर्नामेंट का समापन

मझौलिया : बखरिया पंचायत के बाबू टोला वार्ड नंबर 9 में स्व रामेश्वर सिंह स्टेडियम के मैदान में चार दिवसीय बॉलीवॉल टूर्नामेंट मैच का समापन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि मुखिया सुरेश साह, सरपंच मनोज पटेल की अध्यक्षता मे सभी खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया. मैच समापन के दिन श्रीपुर तथा लालसरैया पंचायत के गोड़ा सेमरा […]

विज्ञापन

मझौलिया : बखरिया पंचायत के बाबू टोला वार्ड नंबर 9 में स्व रामेश्वर सिंह स्टेडियम के मैदान में चार दिवसीय बॉलीवॉल टूर्नामेंट मैच का समापन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि मुखिया सुरेश साह, सरपंच मनोज पटेल की अध्यक्षता मे सभी खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया.

मैच समापन के दिन श्रीपुर तथा लालसरैया पंचायत के गोड़ा सेमरा के बीच बॉलीवॉल खेला गया. जिसमें पूर्वी चंपारण के श्रीपुर टीम ने जीत कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम के कप्तान कुंदन कुमार को मुखिया सुरेश साह था उपविजेता टीम गोड़ा सेमरा के कप्तान राजू कुमार को सरपंच मनोज पटेल ने शील्ड देकर सम्मानित किया.

दोनों जनप्रतिनिधियों ने खिलाडि़यों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि खिलाड़ी कभी भी खेल की कला मे प्रतिस्पर्धा दिखाते है. देश का भविष्य इन्ही के हाथों मे है. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भिखारी सिंह, धनंजय सिंह, दिवाकर सिंह, जनार्दन सिंह, रामाशंकर मिश्र, श्याम सुंदर, अब्बुलैश, सुनील सिंह, अरूण सिंह, बृज साह आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन