गुजरी सबसे लंबी रात, आज से दिन होगा बड़ा

बेतिया : भू-मंडल में सूर्य ग्रह की अपनी दशा में बदलाव के चलते मंगलवार की रात सबसे बड़ी रात के रुप में दर्ज किया गया. रात पूरे 13.41 घंटे की रही, जबकि दिन महज 10.19 घंटे का रहा. खगोलशास्त्रियों के मुताबिक अब बुधवार से हर रोज दिन बड़े होते जायेंगे. पंडित दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक, […]
बेतिया : भू-मंडल में सूर्य ग्रह की अपनी दशा में बदलाव के चलते मंगलवार की रात सबसे बड़ी रात के रुप में दर्ज किया गया. रात पूरे 13.41 घंटे की रही, जबकि दिन महज 10.19 घंटे का रहा. खगोलशास्त्रियों के मुताबिक अब बुधवार से हर रोज दिन बड़े होते जायेंगे. पंडित दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक, साल में चार दिन खगोल शास्त्र में अहम होते हैं. इसमें 23 दिसंबर भी शामिल हैं. इस दिन सबसे बड़ी रात और दिन सबसे छोटा होता है. वहीं 21 मार्च व 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं. जबकि 21 जून को सबसे बड़ा दिन और रात सबसे छोटी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




