शौच के दौरान कुचलने से वृद्ध की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : गोपालपुर थाना के झखरा गांव में बुधवार की रात शौच करने बैठे वृद्ध को हडम्बा से कुचल दिया. जिससे वृद्ध की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.वहीं आरोपी चालक सह मालिक ट्रैक्टर व हडम्बा को छोड़ कर फरार हो गया. घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. घटना की […]
विज्ञापन
बेतिया : गोपालपुर थाना के झखरा गांव में बुधवार की रात शौच करने बैठे वृद्ध को हडम्बा से कुचल दिया. जिससे वृद्ध की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.वहीं आरोपी चालक सह मालिक ट्रैक्टर व हडम्बा को छोड़ कर फरार हो गया. घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. हडम्बा सहित ट्रैक्टर को जब्त कर ली. वहीं मृतक रामबहादुर पटेल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को गुरुवार को सौंप दी. घटना के बावत बताया जाता है कि मृतक रामबहादुर के बलथर थाना के औसानपुर ससुराल के जमीन को लेकर औसानपुरके रौशन चौरसिया से विवाद चल रहा था. रौशन अपना ट्रैक्टर व हडम्बा लेकर मृतक के गांव आया था.
बुधवार की देर रात रामबहादुर शौच करने घर से निकला व सड़क के किनारे शौच करने लगा. तभी रौशन चौरसिया ने हडम्बा से रामबहादूर को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. इस बावत परिजनों ने गोपालपुर थाना में रौशन सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










