लक से मिलेगी मनचाही ड्यूटी नहीं चलेगा जुगाड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मनचाहा अस्पताल पर ड्यूटी लगवाने में अब सांसद, विधायक, मंत्री का जुगाड़ कत्तई नहीं चलेगा. इसका फैसला अब किस्मत से होगा. लक ने साथ दिया तभी मनचाही जगह पर ड्यूटी मिलेगी. कारण कि जिले के स्वास्थ्य महकमे में लॉटरी के माध्यम से केंद्र आवंटित करने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार, जिले […]
विज्ञापन
बेतिया : मनचाहा अस्पताल पर ड्यूटी लगवाने में अब सांसद, विधायक, मंत्री का जुगाड़ कत्तई नहीं चलेगा. इसका फैसला अब किस्मत से होगा. लक ने साथ दिया तभी मनचाही जगह पर ड्यूटी मिलेगी. कारण कि जिले के स्वास्थ्य महकमे में लॉटरी के माध्यम से केंद्र आवंटित करने का फैसला लिया है.
जानकारी के अनुसार, जिले में संविदा पर कार्यरत 80 एएनएम(आर) सरकार की नयी व्यवस्था के तहत स्थायी कर दी गयी है. लिहाजा अब इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल व सदर अस्पताल में तैनाती दी जानी है.
सूत्रों के मुताबिक इसमें से ज्यादातर एएनएम ऊंची पहुंच के बूते मनचाहे जगह पर अपनी ड्यूटी लगवाने में जुट गयी. केंद्र आवंटन में विवाद की स्थिति देख सिविल सर्जन ने बेहतर पहल की है. इसके तहत अब लॉटरी के माध्यम से स्थायी होने वाली इन एएनएम को अस्पताल आवंटित किया जायेगा.
26 को लॉटरी, एएनएम खुद निकालेंगी
लॉटरी 26 दिसंबर को डीपीएम कार्यालय परिसर में निकाली जायेगी. स्थायी होने वाली एएनएम खुद अपने हाथ में अपनी परची लॉटरी बाक्स से निकालेंगी. जिस एएनएम को जिस जगह की परची मिलेगी. उसकी तैनाती वहां कर दी जायेगी.
बिहार में पहली बार हुई ऐसी व्यवस्था
लॉटरी के माध्यम से तैनाती स्थल आवंटित करने का यह पहल बिहार में पहली बार पश्चिम चंपारण में की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि इससे न तो विवाद की स्थिति रहेगी और न ही किसी अधिकारी पर पैसा लेकर केंद्र आवंटित करने का आरोप लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










