पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, स्थिति गंभीर

बेतिया : मुफस्सिल थाना के लालू नगर के शिब्बू आलम ने पहले तो तीन-तीन शादियां रचाई है. मंगलवार को शिब्बू घर आया व पहली पत्नी तबीजन खातून का बक्से में रखे गये आभूषण को निकाल कर भागने लगा. जब पत्नी ने आभूषण ले जाने से पति को रोका,तो उसने धारदार हथियार (दबिला)से सिर पर वार […]
बेतिया : मुफस्सिल थाना के लालू नगर के शिब्बू आलम ने पहले तो तीन-तीन शादियां रचाई है. मंगलवार को शिब्बू घर आया व पहली पत्नी तबीजन खातून का बक्से में रखे गये आभूषण को निकाल कर भागने लगा. जब पत्नी ने आभूषण ले जाने से पति को रोका,तो उसने धारदार हथियार (दबिला)से सिर पर वार कर दिया.
जिससे तबीजन जख्मी हो गयी व जमीन पर गिर गयी. पति ने पत्नी को लहूलुहान करने के बाद आभूषण लेकर भाग गया. तबीजन को पड़ोसियों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां तबीजन की हालत नाजुक बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










