दिन भर जाम में रेंगते नजर आये वाहन

Published at :15 Dec 2015 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
दिन भर जाम में रेंगते नजर आये वाहन

बेतिया: शहर में वन सिस्टम लागू हुए करीब एक पखवारा हो गया. फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आयी है. कुछ चौक-चौराहों पर जाम से थोड़ी राहत जरूर मिली है. लेकिन शहर का कुछ चौक-चौराहों पर आज भी चलना दुश्वार है. इसमें शहर के तीन लालटेन चौक, हरिवाटिका चौक, बस स्टैंड व सोवा बाबू […]

विज्ञापन
बेतिया: शहर में वन सिस्टम लागू हुए करीब एक पखवारा हो गया. फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आयी है. कुछ चौक-चौराहों पर जाम से थोड़ी राहत जरूर मिली है. लेकिन शहर का कुछ चौक-चौराहों पर आज भी चलना दुश्वार है. इसमें शहर के तीन लालटेन चौक, हरिवाटिका चौक, बस स्टैंड व सोवा बाबू चौक शामिल है. जहां ट्रैफिक के जवान तैनात होने के बाद भी दिन भर जाम का नजारा देखने को मिलते है.
दोपहर के 12.15 बजे थे. नगर के प्रमुख व्यवसायिक चौक सोवा बाबू चौक पर बेतरकीब ढंग से टेंपो लगे थे. बाइक सवार किसी तरह अपनी बाइक सरका रहे थे. ट्रैफिक पुलिस के जवान लोगों को समझा रहे थे कि इधर से भारी वाहनों के प्रतिबंद्ध है फिर कुछ लोग अपनी भारी वाहन प्रवेश करा दे रहे थे. इससे जाम लग गयी और जाम से सभी को कुछ देर तक जुझना पड़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन