राशन कार्ड से वंचितों ने िकया हंगामा

Published at :15 Dec 2015 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्ड से वंचितों ने िकया हंगामा

नौतन : पश्चिमी नौतन में राशन कार्ड नहीं बनाने के विरोध मे सोमवार को ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने बीडीओ कृष्णा राम को आवेदन देकर राशन कार्ड निर्गत करने की मांग किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मु. चमनी कुअंर, मोतीलाल प्रसाद, मु. शांति कुअंर, मु. निर्मला कुअंर, अमर प्रसाद, […]

विज्ञापन

नौतन : पश्चिमी नौतन में राशन कार्ड नहीं बनाने के विरोध मे सोमवार को ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने बीडीओ कृष्णा राम को आवेदन देकर राशन कार्ड निर्गत करने की मांग किया.

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मु. चमनी कुअंर, मोतीलाल प्रसाद, मु. शांति कुअंर, मु. निर्मला कुअंर, अमर प्रसाद, गौरी प्रसाद, मुनीलाल साह, अंबिका प्रसाद ने बताया कि राशन कार्ड बनाने मे बिचौलियों द्वारा पांच सौ रुपया वसूल किया गया.
जो लाभुक पैसा नहीं दिये उन्हें कार्ड से वंचित कर दिया गया. जरूरतमंद गरीब को कार्ड नहीं बनाया गया है. कार्ड के लिए ग्रामीण प्रखंड कार्यालय से लेकर मुखिया के घर थक हार गये लेकिन कार्ड नसीब नहीं हुआ. इधर कार्ड धारी मतिया देवी, चंद्रज्योति देवी, नेहा देवी व ललिता देवी को डीलर राशन के लिए दौड़ा रहे है. कार्ड रहते राशन के लिए भटक रहे है. इस संबंध मे बीडीओ कृष्णा राम ने बताया कि पूर्व मे सर्वे के अनुसार बने कार्ड का वितरण कर दिया गया. फिलहाल राशन कार्ड प्राप्त नहीं है. कार्ड आने के बाद ही वंचित को दिया जायेगा.
ज्यादा कीमत में राशन बेचे जाने पर हंगामा
गौनाहा : भितिहरवा पंचायत के मरजदी गांव में निर्धारित मुल्य से ज्यादा कीमत में राशन बेचे जाने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण सुभाष पटेल, भोला साह, हीरा साह, रामाशंकर चौरसिया, सुनील कुमार, शंभु चौरसिया सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि तीन रुपया किलो चावल की जगह साढ़े तीन रुपया में दिया जा रहा है. गेहूं दो रुपया की जगह ढ़ाई रुपया लिया जा रहा है. मौके पर उपस्थित शशिकांत कुमार ने बताया कि हमे 25 किलो अनाज मिला है.
परंतु हमसे अस्सी रुपया लिया गया है. ऐसे ही धीरज कुमार ने बताया कि 35 किलो राशन का कीमत हमसे 110 रुपया लिया गया. इस बाबत डीलर बैधनाथ प्रसाद का पुत्र सुजीत प्रसाद ने बताया कि नवंबर माह का राशन बांटा जा रहा है. अक्टूबर व नवंबर माह का राशन के लिए प्रशासन द्वारा 8 हजार रुपये प्रति माह की दर से 16 हजार रुपया लिया गया है. दिसंबर माह का राशन निर्धारित दर पर वितरण किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन