जेई के विरुद्ध दुकानदारों का प्रदर्शन

नौतन : बिजली बिल जमा करने के बावजूद उपभोक्ता पर बिजली विभाग के जेई सीताराम प्रसाद द्वारा गलत मुकदमा दर्ज करवाने के विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. दुकानदार उमेश यादव, खोभारी साह, श्याम चौरसिया, उमेश उर्फ राजेश पटेल, रामक्षत्री यादव, विनोद यादव, छोटेलाल यादव, पारस पासवान, गुड्डू […]
नौतन : बिजली बिल जमा करने के बावजूद उपभोक्ता पर बिजली विभाग के जेई सीताराम प्रसाद द्वारा गलत मुकदमा दर्ज करवाने के विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. दुकानदार उमेश यादव, खोभारी साह, श्याम चौरसिया, उमेश उर्फ राजेश पटेल, रामक्षत्री यादव, विनोद यादव, छोटेलाल यादव, पारस पासवान, गुड्डू कुमार गुप्तार, मंटू कुमार, संजय सिंह, प्रधान गिरि, राज कुमार सहनी आदि ने बताया कि राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत दुकानदार धर्मेंद्र यादव ने एक वर्ष पहले दो दुकान कनेक्शन लिया.
विभाग को नियमित बिल जमा करने के बावजूद जेई ने एक साजिश के तहत गलत केस कर उपभोक्ता को प्रताडि़त कर रहे है. दुकानदारों ने कहा कि उपभोक्ता धर्मेंद्र यादव, ने कई बार कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया. बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
दुकानदारों ने अह्वान किया कि उपभोक्ता को के स से बरी नहीं किया गया तो दुकानदार पावर सब स्टेशन का घेराव कर जेई के विरूद्ध आंदोलन किया जायेगा.
धड़ल्ले से जारी है डबल टेलर परिचालन
लौरिया : प्रखंड क्षेत्र के डबल टेलर का परिचालन बेखौफ जारी है. बता दें कि डबल टेलर पर परिचालन द्वारा रोक लगायी गयी है. परंतु काटा संचालकों द्वारा डबल टेलर का परिचालन बेखौफ कर रहे हैं. जिससे सड़क पर दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है. इसके परिचालन से सड़क पर जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ता है. डबल टेलर के परिचालन पर पुर्णत: पाबंदी है. लेकिन यातायात नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










