चालक का हाथ-पैर बांध टेंपो लूटा

Published at :09 Dec 2015 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
चालक का हाथ-पैर बांध टेंपो लूटा

बेतिया : शहर के छावनी से आधा दर्जन लोगों ने जवाहिर गांव के लिए एक टेंपो रिजर्व किया. फिर रास्ते में हथियार के बल पर चालक का हाथ-पैर बांध टेंपो व नगद रुपये लूट लिये. लूट लौरिया थाने के जवाहिर गांव के पास हुई है. मामले में लौरिया पुलिस जांच में जुट गई है. लौरिया […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के छावनी से आधा दर्जन लोगों ने जवाहिर गांव के लिए एक टेंपो रिजर्व किया. फिर रास्ते में हथियार के बल पर चालक का हाथ-पैर बांध टेंपो व नगद रुपये लूट लिये. लूट लौरिया थाने के जवाहिर गांव के पास हुई है. मामले में लौरिया पुलिस जांच में जुट गई है.

लौरिया प्रतिनिधि के अनुसार, मनुआपुल थाने के गुरवलिया शिवाला टोला निवासी अनिरूद्ध भगत बेतिया शहर में टेंपो चलाने का कार्य करता है. सोमवार की शाम अनिरूद्ध छावनी के पास अपने टेंपो के साथ खड़ा था. इसी दौरान छह की संख्या में लोग आये और जवाहिर गांव जाने के लिए टेंपो रिजर्व करने की बात कही.
400 रुपये में अनिरुद्ध में बात तय हुई और सभी सवारियों को बैठा अनिरूद्ध जवाहिर गांव की ओर जाने लगा. रास्ते में जवाहिर गांव के समीप सुनसान स्थान आने पर सभी सवारियों ने चालक अनिरूद्ध के कनपटी पर हथियार सटा उसके हाथ-पैर बांध दिये. इसके बाद सभी ने उसे नशा सुंघा दिया और हाथ-पैर बांध उसे गन्ने के खेत में फेंक उसका टेंपो, जेब में रखा 2000 रुपये नगद व मोबाइल लूट कर फरार हो गये.
बाद में होश आने पर जवाहिर लौरिया थाने पहुंचा और अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का आवेदन दिया. थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन